{"_id":"671b4abcc6a84bc1b4036347","slug":"muzaffarnagar-district-executive-of-bhartiya-kisan-union-dissolved-tractor-trolley-owners-to-be-made-officer-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी भंग, ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले बनाए जाएंगे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी भंग, ट्रैक्टर-ट्रॉली वाले बनाए जाएंगे पदाधिकारी
Fri, 25 Oct 2024 01:08 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अब नए सिरे से इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू ने जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न पदों के लिए ऐसे कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और 15 सदस्यों की टीम हो। संगठन के धरने प्रदर्शन में पहुंचने का समय भी हो।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ 15 लोगों की टीम होना अनिवार्य
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी और तहसील कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की गई हैं। भविष्य में पुनर्गठित होने वाली जिला, ब्लॉक व तहसील कार्यकारिणी में केवल वही कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन कर सकता है, जिस पर संगठन के कार्यक्रमों व धरना प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए स्वयं का ट्रैक्टर–ट्राॅली व कम से कम 15 लोगों की अपनी टीम हो।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Crime: जिन पर अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी, वहीं कर रहे अपराध, काली कमाई के लालच ने बना दिया अपराधी
विज्ञापन
भविष्य में पदों के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास संगठन के कार्यक्रमों में रात्रि में रुकने का समय होना भी अनिवार्य है।