{"_id":"6ac8df3241c9ace8790e7ebc","slug":"muzaffarnagar-distressed-by-domestic-discord-a-young-man-hanged-himself-his-body-was-found-hanging-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा, घर से आधा किमी दूर शीशम के पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा, घर से आधा किमी दूर शीशम के पेड़ पर लटका मिला
Fri, 09 Oct 2026 06:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:03 PM IST
सार
खेड़की गांव निवासी मोनू लेबर की ठेकेदारी का काम करता था। शुक्रवार को वह जंगल में घास लेने की बात कहकर घर से निकला था। एक घंटे बाद उसका शव पेड़ पर टंगा मिला। बड़े भाई का कहना है कि घरेलू कलह से परेशान होकर उसने जान दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पुरकाजी थाना क्षेत्र के खेड़की गांव के जंगल में घरेलू कलह के चलते ठेकेदार मोनू (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मोनू क्षेत्र की एक कंपनी में लेबर ठेकेदार के रूप में काम करता था। उसके बड़े भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे मोनू जंगल में घास लेने गया था। दोपहर 12 बजे उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव देखकर परिवार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मोनू की शादी करीब आठ वर्ष पहले मोरना क्षेत्र के भोकरहेड़ी गांव में हुई थी। उसके छह वर्ष की पुत्री खुशी और तीन वर्ष का बेटा आरव हैं।
विज्ञापन
सीओ सदर सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पुरकाजी पीएचसी पर लाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।