फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Disclosure in the murder of Nepali youth, police arrested four

Muzaffarnagar: बहादुर की हत्या में बड़ा खुलासा, पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार को किया गिरफ्तार, ये निकली वजह

Thu, 07 Nov 2024 07:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 07 Nov 2024 07:40 PM IST
सार

Murder in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में नेपाल निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पिता पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Disclosure in the murder of Nepali youth, police arrested four
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर के गांव सिखरेड़ा में गंग नहर पुल के नीचे मृत मिले नेपाल निवासी युवक बहादुर की हत्या का मामला छेड़छाड़ की घटना से जुड़ा निकला। युवक ने एक किशोरी से छेड़छाड़ की थी। घटना से गुस्साए किशोरी के परिजनों ने मारपीट व गला दबाकर उसकी हत्या कर शव फेंका था। पुलिस ने बाप बेटे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गला दबाकर की गई थी हत्या
जानसठ सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि चार दिन पूर्व क्षेत्र के गांव सिखरेड़ा गंगनहर पुल के नीचे एक युवक (33) का शव मिला था। शव की पहचान उस समय नहीं हो पाई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना आया था।
विज्ञापन

20 वर्ष से होटल पर नाैकरी कर रहा था बहादुर
पुलिस के जांच पड़ताल करने पर शव की पहचान नेपाल के रहने वाले युवक बहादुर के रूप में हुई थी। पता चला कि युवक शिवपुरी निवासी दिमाग सिंह के होटल पर पिछले 20 साल से नौकरी करता था। होटल मालिक ने भी पुलिस को यह सूचना दी।

बताया कि युवक लगभग 20 दिन से बीमार है जिस कारण वह काम पर भी नहीं आ रहा है। वह मीरापुर में किराए पर रहता था। पुलिस ने युवक की हत्या का मामला होटल मालिक की तहरीर पर दर्ज कर लिया।

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो दिन चार दिन पहले दिन निकलने के समय एक ई रिक्शा में तीन लोग एक बोरे में संदिग्ध हालत में ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बहादुर की हत्या का राज खुल गया।

मारपीट कर गमछे से गला दबाकर की हत्या 
सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बहादुर ने नशे में एक परिवार की 14 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की थी। इससे गुस्साए परिजनों ने मारपीट व गला दबाकर युवक की हत्या की। पुलिस ने मीरापुर निवासी हरपाल, उसके बेटे अजय, साथी राजेंद्र व ई रिक्शा चालक निक्की को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed