{"_id":"600dbd318ebc3e32b652ad69","slug":"muzaffarnagar-dial-112-stood-first-in-the-state-muzaffarnagar-news-mrt522154452","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल-112 के 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल-112 के 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
सूबे में प्रथम स्थान पर रही जनपद डायल-112
मुजफ्फरनगर। कानून व्यवस्था बनाए रखने और सूचना के बाद समय से कॉलर तक पहुंचने में जनपद डायल-112 पूरे सूबे में प्रथम स्थान पर रही है। वहीं, उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने पर जनपद डायल-112 के 14 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा।
जनपद डायल-112 वर्ष 2020 में पूरे प्रदेश में क्विक रेस्पांस टाइम में प्रथम स्थान पर रही है। जनपद डायल-112 की पीआरवी का घटनास्थल या कॉलर तक पहुंचने में लगने वाला समय देहात क्षेत्र में महज 08.43 मिनट और शहर क्षेत्र में 06.59 मिनट रहा है, जो पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ है। डायल-112 के समय से पहुंचने के कारण पीड़ित को तत्काल सहायता उपलब्ध हो जाती है, तो कई बार बड़ी घटनाएं भी होने से बच जाती हैं। इसी क्रम में वर्ष 2020 में डायल-112 के तहत सराहनीय कार्य करने वाले 14 पुलिसकर्मियों को विभाग द्वारा चिह्नित किया गया है, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें डायल-112 प्रभारी एसआई गजेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह व ओमवीर सिंह, आरक्षी अनिल, सतेन सिरोही, चालक निजरूलहक, होमगार्ड अनुज, अनिल, हरीश व मनोज कुुमार शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम के तहत एसएसपी अभिषेक यादव शासन की ओर से सम्मानित करेंगे।
चार बदमाशों को किया छह माह के लिए जिला बदर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें छह माह के लिए जिलाबदर किया है। जिन बदमाशों को जिला बदर किया गया है, उनमें गांव बहेड़ी निवासी अनुज त्यागी, दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी संजीव जीवा गैंग के सदस्य आशु जैन व अंकित गर्ग और मोहल्ला खालापार निवासी मुस्तकीम शामिल हैं। सभी आरोपियों के घरों पर इस बाबत मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।