फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Delhi-Pauri highway damaged due to rain

बारिश से बदहाल हो चुका दिल्ली-पौडी राजमार्ग

Mon, 24 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Delhi-Pauri highway damaged due to rain
दिल्ली पौडी राजमार्ग पर बने गडढो से होकर गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बारिश से बदहाल हो चुका दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग
विज्ञापन

मीरापुर। जबरदस्त बारिश के चलते दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। मीरापुर से जनपद बिजनौर तक यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे आए दिन हादसे होने लगे हैं। पूरी तरह क्षतिग्रस्त हाईवे पर आधे घंटे का सफर भी दो घंटे में पूरा हो रहा है, जिससे ग्रामीण भी परेशान हैं।

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर पड़ने वाले ग्राम सिकरेड़ा, शिवपुरी, देवल, कैलापुर जसमोर आदि गावों के सामने तो हाईवे की हालत हर गुजरते दिन के साथ बेहद खस्ता होती जा रही है। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे हर समय हादसों को न्योता दे रहे हैं। बीआईटी चेकपोस्ट से बैराज चौकी तक तो सड़क पूरी तरह से गड्ढों में समा चुकी है। ओवरलोड वाहनों के आवागमन ने इस सड़क के अस्तित्व को चुनौती दी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर रोज इस मार्ग पर कोई ना कोई हादसा होता है। गड्ढों में वाहन फंसने से अक्सर जाम लगा रहता है। शिकायत होने पर मिट्टी भरकर गड्ढे भर दिए जाते हैं, जो बारिश होते ही कीचड़ का रूप ले लेते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन के साथ ही लोनिवि से भी इस मार्ग की मरम्मत कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed