फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar defeated Mawana's team

मुजफ्फरनगर ने मवाना की टीम को हराया

Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar defeated Mawana's team
मुजफ्फरनगर ने मवाना की टीम को हराया
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। ब्राइट फ्यूचर स्पोर्ट्स एकेडमी मंसूरपुर में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। शुभारंभ रालोद नेता हरिराज जोहरा ने किया। उद्घाटन मैच में मुजफ्फरनगर टीम ने मवाना टीम को हराया। इस लीग टूर्नामेंट में दूर-दूर की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

टूर्नामेंट का पहला मैच मवाना और मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। मवाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 115 रन बनाए। मुजफ्फरनगर टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए 11 ओवर में 116 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुजफ्फरनगर टीम के कप्तान स्पर्श ने 55 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजक रवि कुमार तथा मोहम्मद नबील ने बताया कि टूर्नामेंट 15 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें शामली, मेरठ, गोरखपुर, रुड़की आदि टीमें शामिल हैं। विजेता टीम को 21 हजार नगद, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11 हजार नगद व ट्रॉफी का इनाम दिया जाएगा। अंपायरिंग फिरोज सैफी तथा साबिर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed