फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: dead man's body found in wood

लकड़ी आढ़त से मिला लापता युवक का शव

Sun, 23 Aug 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: dead man's body found in wood
मुजफ्फरनगर में मिमलाना रोड पर घटनास्थल पर जांच करते एसपी सिटी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लकड़ी आढ़त से मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पांच दिन से लापता युवक का शव उसी लकड़ी आढ़त से मिला, जहां वह मुनीम का काम करता था। शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे उसकी मौत संदेहास्पद कारणों से बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर दलपत निवासी सुनील कंसल करीब 19 साल से पुरकाजी क्षेत्र में लक्सर रोड पर रह रहे हैं। वे यहां एक आरा मशीन पर काम करते हैं। सुनील का बेटा मयंक कंसल (25) भी घर के पास ही स्थित एक अन्य लकड़ी आढ़त पर मुनीम का काम करता था। गत 19 अगस्त को मयंक संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पिता ने गत 21 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह लापता मयंक कंसल का शव उसी लकड़ी आढ़त पर पड़ा मिला, जहां वह काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर सुभाष गौतम ने बताया कि शव के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मिल सकेगी। पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि वह घर का चिराग था। उधर. युवक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed