फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Dead body of a youth found in a closed room, injury marks found on the head, companion abscondi

Muzaffarnagar: बंद कमरे में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, साथी फरार, हत्या की आशंका

Sun, 12 May 2024 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 May 2024 02:18 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थानाक्षेत्र में युवक का शव किराए के कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसका साथी मौके से फरार मिला है। वहीं मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Dead body of a youth found in a closed room, injury marks found on the head, companion abscondi
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में रेस्टोरेंट पर मजदूरी करने वाले युवक का शव बंद कमरे में मि - फोटो : amarujala

विस्तार

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में रेस्टोरेंट पर मजदूरी करने वाले युवक का शव बंद कमरे में मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान है। उसका साथी फरार बताया गया है। दोनों घासीरा गांपुव में विनिता पत्नी डब्बू चौधरी के मकान में किराए पर रहते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आशुतोष(22) पुत्र बच्चन सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड, यहां मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में रेस्टोरेंट में कार्य करता था। उसका एक साथी सागर निवासी मेरठ भी उसके साथ कार्य करता था ।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों 5 बजे कमरे पर गए थे। आज दोनों जब काम पर नहीं पहुंचे तो रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों ने उनके कमरे की खिड़की से देखा तो आशुतोष का शव कमरे में पड़ा हुआ दिखाई दिया। बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है तथा उसका साथी फरार है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed