फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Daughter-in-law accused of molestation, hurt father-in-law committed suicide

Muzaffarnagar: पुत्रवधू ने लगाया छेड़छाड़ का इल्जाम, 'इज्जतदार' ससुर ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Tue, 20 Jan 2026 11:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 20 Jan 2026 11:18 PM IST
सार

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले इस्तकार ने सुसाइड कर लिया। बेटे की पत्नी ने इस्तकार के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आरोप है कि 20 लाख रुपये की डिमांड भी की जा रही थी।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Daughter-in-law accused of molestation, hurt father-in-law committed suicide
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ के आरोप और समझौते के नाम पर 20 लाख रुपये मांगने से परेशान 55 वर्षीय इस्तकार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने भाभी और उसके परिजनों पर पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक की शादी करीब 21 महीने पहले खतौली क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। युवक वर्तमान में सऊदी अरब में काम करता है और हाल ही में घर लौटा था। आरोप है कि युवक के विदेश जाने से उसकी पत्नी नाराज रहने लगी थी। इसी बात को लेकर उसके परिजनों ने कथित तौर पर साजिश रचकर पांच दिन पहले सिविल लाइन थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ससुर पर छेड़छाड़, पति पर तीन तलाक और अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि विवाहिता पक्ष के लोग जेल भिजवाने और समाज में बदनाम करने की धमकी देकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। समझौते के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
सोमवार रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाजीपुरा रेलवे लाइन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आरोपी ससुर ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी।
 
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता छेड़छाड़ के झूठे आरोप से बेहद परेशान थे और 20 लाख रुपये की मांग उनके लिए एक बहुत बड़ी रकम थी। एएसपी सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर विवाहिता, उसके पिता युसूफ, भाई बिलाल, रहीसू और असलम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विवाहिता पक्ष ने यह दर्ज कराया था मुकदमा
खतौली निवासी विवाहिता के चाचा ने पांच दिन पहले सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि शादी के बाद से ही उसकी भतीजी को ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। दामाद सऊदी अरब में काम करता है। ससुर उनकी भतीजी पर गलत नजर रखता था। 13 जनवरी को ससुर ने उनकी भतीजी का हाथ पकड़ लिया था। विरोध करने पर मारपीट की गई। उनकी भतीजी को उसके पति ने उनके सामने तीन तलाक दे दिया था। पुलिस ने पति व ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये भी देखें...
UP: बिजनौर में डंडे से पीट-पीटकर 15 साल के लड़के की हत्या, लहूलुहान था चेहरा, तड़पता हुआ मिला; अस्पताल में मौत



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed