फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: CRPF jawan commits suicide by shooting himself with pistol

Muzaffarnagar: सीआरपीएफ के जवान ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 22 May 2024 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 May 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: CRPF jawan commits suicide by shooting himself with pistol
अंकित मलिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव सरनावली निवासी सीआरपीएफ के जवान अंकित मलिक (35) ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ग्राम प्रधान यशपाल मलिक के पुत्र थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सरनावली निवासी सीआरपीएफ का जवान अंकित मलिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर पर कमरे में अकेले थे। उसी समय गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और उसके सिर में गोली लगी थी। परिजन गंभीर हालत में लेकर सीएचसी शामली पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder In Saharanpur: BPES की छात्रा की दिनदहाड़े गला रेतकर निर्मम हत्या, मौके से मिला ये सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अंकित ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारी है। संभावना जताई गई है कि उसने दो तीन गोली चलाई। परिजनों के मुताबिक अंकित मलिक 2014 में भर्ती हुए थे। उनकी दिल्ली में तैनाती चल रही थी। अभी हाल ही में उनका ट्रांसफर छत्तीसगढ़ हो गया था। दो दिन पहले ही वे छुट्टी पर गांव में आए थे।

जवान के पिता यशपाल मलिक वर्तमान में ग्राम प्रधान है। मृतक के पत्नी दीपशिखा व छह साल का एक बेटा आर्यन है। मृतक जवान दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई मोहित गांव में खेती करता है। जवान की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। परिजनों की तरफ से पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed