फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder In Saharanpur: BPES की छात्रा की दिनदहाड़े गला रेतकर निर्मम हत्या, मौके से मिला ये सामान

Wed, 22 May 2024 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 May 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
Murder In Saharanpur: BPES student brutally murdered by slitting her throat in broad daylight
मृतका मानवी तोमर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से हड़कंप मच गया। छात्रा की गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से एक बैग भी मिला है, जिसमें किताबे मिलीं हैं। किताबों में मिले पते पर पुलिस ने संपर्क कर जानकारी की तो मालूम चला कि उनकी बेटी मानवी बीपीईएस की छात्रा है। हालांकि शव मानवी का है यह परिजनों के पहुंचने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। 

 

Murder In Saharanpur: BPES student brutally murdered by slitting her throat in broad daylight
छात्रा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे कुछ राहगीर एक प्लाट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान देखा कि प्लाट के अंदर खून से लथपथ हालत में एक युवती का शव पड़ा हुआ है, जिसका गला रेता गया था। सूचना मिलने पर गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची। हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया है इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। 


पुलिस ने मौके से एक बैग भी बरामद किया, जिसमें थाना कुतुबशेर के सबदलपुर गांव निवासी मानवी तोमर पुत्र राजेश के नाम से किताबें मिली। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया।
 
Murder In Saharanpur: BPES student brutally murdered by slitting her throat in broad daylight
छात्रा की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मालूम चला कि राजेश तोमर की पुत्री मानवी गंगोह के एक इंस्टीट्यूट में बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है। हालांकि शव मानवी का ही है या फिर नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें: अजय पाठक हत्याकांड: अदालत आज सुनाएगी फैसला, शिष्य ने गुर समेत पूरे परिवार को उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Saharanpur: BPES student brutally murdered by slitting her throat in broad daylight
छात्रा की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि परिजनों के पहचान करने के बाद ही पुष्टि होगी। उधर, खून से लथपथ शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि थोड़ी देर पहले ही किसी ने हत्याकांड को अंजाम दिया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि हत्यारे कौन थे और हत्या प्लाट में हुई है या फिर शव को फेंका गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed