फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Court Hearing on Ward 42 Zila Panchayat Results: Veerpal Nirwal vs Prabhat Tomar

Muzaffarnagar: वार्ड 42 चुनाव नतीजों पर अदालत में सुनवाई, वीरपाल निर्वाल और प्रभात तोमर आमने-सामने

Wed, 03 Sep 2025 05:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 03 Sep 2025 05:13 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के वार्ड 42 जिला पंचायत सदस्य पद चुनाव नतीजों को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार को अदालत में जिरह हुई। डॉ. वीरपाल निर्वाल और रालोद नेता प्रभात तोमर दोनों पक्ष पेश हुए। गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Court Hearing on Ward 42 Zila Panchayat Results: Veerpal Nirwal vs Prabhat Tomar
कोर्ट आदेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुजफ्फरनगर वार्ड 42 से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव नतीजों को लेकर अदालत में चल रही सुनवाई बुधवार को भी जारी रही। यह मामला मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और रालोद नेता प्रभात तोमर के बीच विवाद से जुड़ा है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित डॉ. वीरपाल निर्वाल विजयी घोषित किए गए थे। इस जीत को प्रभात तोमर ने अदालत में चुनौती दी थी। तोमर का आरोप है कि पहले दिन उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया था, लेकिन अगले दिन निरस्त मतों में गड़बड़ी कर डॉ. वीरपाल निर्वाल को विजेता घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-एक में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्ष अदालत में मौजूद रहे। अदालत में डॉ. वीरपाल निर्वाल ने पेश होकर अपना पक्ष रखा। मामले में जिरह देर तक चली।

न्यायालय ने अगली सुनवाई गुरुवार को निर्धारित की है, जिसमें दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी। यह मामला जिले की राजनीति में लंबे समय से चर्चित बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed