फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar court has sentenced culprit to three years imprisonment for attacking police

अदालत में कबूला जुर्म: जज ने दोषी को सुनाई तीन साल की सजा, पुलिस पर किया था जानलेवा हमला

Fri, 27 Oct 2023 03:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 03:15 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई 2020 को पुलिस खतौली रोड स्थित रजबहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक ने तमंचे से पुलिस पर फायर किया था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar court has sentenced culprit to three years imprisonment for attacking police
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी ने अदालत में जुर्म स्वीकार कर लिया। दोष सिद्ध होने पर अदालत ने तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-14 की पीठासीन अधिकारी रीमा मल्होत्रा ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता किरणपाल कश्यप ने बताया कि 11 जुलाई 2020 को मीरापुर थाने की पुलिस खतौली रोड स्थित रजबहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया था।

विज्ञापन

वहीं, पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी करण बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया और आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-14 में हुई।

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

शुक्रवार को आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अदालत ने उसे तीन साल, तीन माह और 14 दिन के कारावास व दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं देने पर 10 दिन का कारावास भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed