फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Controversy over using mobile... Two sisters studying in B.Sc and BA committed suicide

Muzaffarnagar: मोबाइल इस्तेमाल करने पर विवाद... बीएससी और बीए में पढ़ने वाली दो बहनों ने जहर खाकर दी जान

Thu, 23 Jan 2025 07:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 23 Jan 2025 07:00 PM IST
सार

गढ़मलपुर सागड़ी गांव में 17 जनवरी की रात को यह घटना हुई। पुलिस तक अब किसी पड़ोसी ने सूचना पहुंचाई तो जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Controversy over using mobile... Two sisters studying in B.Sc and BA committed suicide
दोनों बहनों के कार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुगाना थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर सागड़ी गांव में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सगी बहन काजल (23) और मनीषा (21) की लाश कमरे में मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोबाइल बारी-बारी से प्रयोग करने के विवाद के बाद दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। पुलिस को जानकारी दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

गढ़मलपुर सागड़ी निवासी काजल बीएससी और मनीषा बीए की छात्रा थी। एक बहन का मोबाइल खराब हो जाने के कारण दोनों बारी-बारी से एक ही मोबाइल में सिम डालकर प्रयोग कर रही थीं। मोबाइल प्रयोग को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रात में किसी समय विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और दोनों की मौत हो गई। परिजन सुबह जगाने पहुंचे तो प्रकरण की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को जानकारी मिली थी। एसओ फुगाना को गांव भेजा गया है, पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। दोनों ने यूथ नेशनल कबड्डी में भाग लिया था।
 
विज्ञापन

इस तरह खुल गया मामला
दो सगी बहनों की मौत का यह मामला 17 जनवरी की रात का बताया गया है। परिजनों ने 18 जनवरी को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को अनहोनी की आशंका जताते हुए किसी ने फुगाना थाने में जानकारी दी। पुलिस दोनों के पिता शौकीन से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed