{"_id":"6866b0d80a74b7530d02d375","slug":"muzaffarnagar-constable-suspended-for-taking-extortion-money-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: रंगदारी के रुपये में 'खाकी' बनी साझीदार, बदमाश ने उगल दिया राज, दंग कर देगी जुर्म की दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: रंगदारी के रुपये में 'खाकी' बनी साझीदार, बदमाश ने उगल दिया राज, दंग कर देगी जुर्म की दास्तान
Thu, 03 Jul 2025 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:04 PM IST
सार
मिठाई विक्रेता भूरा से अमजद नाम के बदमाश ने एक लाख रुपये की रंगदारी ली थी। इसमें से सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही तरुण को भी रुपये दिए गए। वहीं रतनपुरी थाने से गायब रहने पर तीन पुलिसवाले निलंबित किए गए।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भोपा में दुकानदार के बेटे से रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार किए आरोपी से पैसा लेने के मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भोपा सीओ कार्यालय में तैनात सिपाही तरुण को निलंबित कर दिया। जांच एसपी सिटी को सौंपी है। इसके अलावा बिना अनुमति थाने से गायब रहने के मामले में रतनपुरी थाने में तैनात एक मुंशी सहित तीन सिपाहियों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
भोपा थाने के गांव किशनपुर में मिठाई व परचून की दुकान करने वाले भूरा ने 28 जून को भोपा पुलिस से शिकायत कर बताया था कि उसका बेटा नदीम दुकान पर बैठा था। तभी गांव का ही रहने वाला युवक अमजद उसके पास आया और उससे पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके बेटे ने मना किया तो उसे फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। उसे डरा धमकाकर एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी कह रहा है कि उनके बेटे के खिलाफ केस है और उसे निपटाने के लिए पैसे चाहिए। भोपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़कर 30 हजार रुपये बरामद किए थे।
भोपा थाना प्रभारी ने इस मामले में जांच की तो पाया कि आरोपी अमजद ने सीओ भोपा के कार्यालय में तैनात सिपाही तरुण को भी पैसा दिया था। थाना प्रभारी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर एसपी देहात को सौंपी थी। उन्होंने रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी। एसएसपी ने तरुण का निलंबित कर दिया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि सिपाही तरुण को एसएसपी ने निलंबित किया है।
इसके अलावा थाना रतनपुरी में तैनात थाने का मुंशी गौरव, सिपाही सचिन व राहुल एक सप्ताह पहले बिना बताए ड्यूटी से गायब हो गए थे। उन्हें निरीक्षण के दौरान तीनों पुलिसकर्मी नहीं मिले थे। इसी के चलते तीनों को निलंबित किया गया है। भोपा व रतनपुरी थाने में पुलिसकर्मियों के निलंबन के मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।