फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Congress misleading about CAA

सीएए को लेकर गुमराह कर रही कांग्रेस एंड कंपनी: विजय

Tue, 07 Jan 2020 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Congress misleading about CAA
सीएए को लेकर गुमराह कर रही कांग्रेेेस : विजय कश्यप
विज्ञापन

चरथवल। प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर कांग्रेस एंड कंपनी देश में अफवाह फैला रही है। इस कानून के लागू होने के बाद किसी वर्ग लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है।

सोमवार को लुहारी खुर्द गांव में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि देश में सीएए पर कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार की वेबसाइट पर इस कानून के बारे में हर व्यक्ति जानकारी हासिल कर सकता है। इस कानून से किसी वर्ग के लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। इससे किसी भी व्यक्ति को नागरिकता से वंचित नहीं किया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित विरोधी दल मोदी सरकार से उपलब्धियों से बौखलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार में ऐतिहासिक कार्यों से जनता उत्साहित है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएए से संबंधित कानून की विस्तृत जानकारी को पार्टी हाईकमान द्वारा प्रेषित प्रेरकों को बारिश के बावजूद गांव में दुकानों और घरों में जाकर वितरित किए। उन्होंने हर वर्ग के लोगों के घरों में जाकर सीएए को लेकर पनप रही भ्रांतियों को दूर किया। संचालन प्रशांत त्यागी ने किया। पूर्व जिला महामंत्री विजय सैनी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, अनुज गर्ग, सुशील कश्यप, विपुल गर्ग, डा. विपिन त्यागी, पूर्व नगराध्यक्ष विजय त्यागी, जैकी राज सैनी, संजय सैनी, राजबीर सैनी, नरेंद्र कुमार, अशोक सैनी, राधेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed