फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar CO Rishika Singh Massages Kanwariyas Feet; Akhilesh Yadav Reacts on Viral Video

Muzaffarnagar: सीओ ऋषिका सिंह कांवड़ियों के पैर दबाती दिखीं, अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

Sat, 19 Jul 2025 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 19 Jul 2025 12:12 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर की सीओ फुगाना ऋषिका सिंह का कांवड़ियों के पैर दबाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा-सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar CO Rishika Singh Massages Kanwariyas Feet; Akhilesh Yadav Reacts on Viral Video
सीओ फुगाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमले की सेवाभावना की कई तस्वीरें वायरल होती हैं, लेकिन इस बार मुजफ्फरनगर की सीओ फुगाना ऋषिका सिंह का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें वह थके हुए कांवड़ियों के पैर दबाकर सेवा करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया, और लिखा-'सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है।' इसके साथ ही उन्होंने तंज और सराहना के बीच संतुलित टिप्पणी देते हुए मुद्दे को राजनीतिक विमर्श में ला दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ऋषिका सिंह हाल ही में तबादला होकर फुगाना सर्किल की जिम्मेदारी संभालने पहुंची हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान वह लगातार शिवभक्तों के बीच रहकर उनकी मदद कर रही हैं। वीडियो में वह कांवड़ शिविर में कुछ युवाओं के पैरों को दबाकर थकान दूर करने की कोशिश करती नजर आती हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ इसे पुलिस की मानवीय पहल मान रहे हैं, तो कुछ इस पर सवाल भी उठा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से इस वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सीओ ऋषिका सिंह के इस कार्य ने उन्हें कांवड़ यात्रा में चर्चा का केंद्र बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed