{"_id":"64564aaf21dc9d92d30a3004","slug":"muzaffarnagar-city-will-be-counted-on-160-tables-muzaffarnagar-news-c-14-1-213030-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 160 टेबल पर होगी मुजफ्फरनगर शहर की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 160 टेबल पर होगी मुजफ्फरनगर शहर की मतगणना
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आरओ, एआरओ, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में मुजफ्फरनगर शहर की गिनती तेजी से कराने के लिए 160 टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारी मतगणना करेंगे। आरओ, एआरओ के साथ मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला पंचायत सभागार में मतगणना में शामिल होने वाले सभी आरओ, एआरओ और मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम वित्त गजेंद्र ने कहा कि मतगगणना भी मतदान की तरह पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए। सभी कर्मचारी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। मतगणना जल्द हो और कोई किसी प्रकार का संशय न रहे इसके लिए शहर की मतगणना का कार्य एक साथ 160 टेबल पर होगा। प्रत्येक टेबिल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।
नवीन मंडी स्थल के चबूतरा नंबर चार और पांच पर होने वाली मतगणना के दौरान सभी आला अफसर मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बक्शे खोलने और मतों की गिनती करने की जानकारी दी। सभी उप जिलाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुरकाजी, चरथावल की मतगणना 12 टेबल पर
उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने बताया कि पुरकाजी और चरथावल की मतगणना 12 टेबल पर होगी। नवीन मंडी स्थल के चबूतरा नंबर तीन पर इन दोनों नगर पंचायतों के वोटों की गिनती होगी।