फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar city assembly

शहर सीट पर किदवईनगर में सबसे कम मतदान 

Tue, 14 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar city assembly
वोटर - फोटो : अमर उजाला
शहर सीट पर किदवईनगर के बूथ नंबर 48 पर सबसे कम 40.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। 21 बूथ ऐसे हैं जिन पर 75 प्रतिशत से अधिक और छह बूथ ऐसे हैं जिन पर पचास प्रतिशत से कम मतदान रहा। शहर सीट के सभी बूथों पर नजर डाले तो दोनों समुदाय का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा।  
विज्ञापन

    
शहर सीट के जिन 21 बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, वह दोनों समुदाय के हैं। इनमें इस्लामिया इंटर कॉलेज का बूथ नंबर 21, आजाद जूनियर हाईस्कूल का बूथ नंबर 23, 24, जैन औषधालय का बूथ नंबर 74, गर्बी स्कूल का बूथ नंबर 95, रामलीला टिल्ला के छह  बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जिला चिकित्सालय गैराज के बूथ नंबर 135, केवलपुरी के बूथ नंबर 154, 157 पर 75 प्रतिशत से अधिक मत पड़े।
विज्ञापन


गांव भिक्की के बूथ नंबर 292, धंधेड़ा के बूथ नंबर 296, 297, मखियाली के बूथ नंबर 304, भंडूरा के बूथ नंबर 317, 318, असदनगर के बूथ नंबर 321 पर 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। सर्वाधिक 86.59 प्रतिशत वोट धंधेड़ा के बूथ नंबर 296 पर पड़े। शहर सीट पर छह बूथ ऐसे भी हैं जिन पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम जैनिबिया गर्ल्स किदवई नगर के बूथ नंबर 48 पर 40.69 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा छोटूराम डिग्री कॉलेज के बूथ नंबर 11, बूथ नंबर 15 पर, इस्लामिया के बूथ नंबर 58 पर, मदन मोहन मालवीय के बूथ नंबर 195 पर, जैन कन्या नई मंडी के बूथ नंबर 246 पर पचास प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर दोनों समुदायों का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed