{"_id":"6790f0b2428513cf900d6e20","slug":"muzaffarnagar-cheating-of-getting-a-loan-of-rs-20-lakh-with-interest-made-in-the-name-of-islamic-bank-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: इस्लामिक बैंक के नाम पर बिना ब्याज 20 लाख का लोन दिलाने का झांसा... 1.33 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: इस्लामिक बैंक के नाम पर बिना ब्याज 20 लाख का लोन दिलाने का झांसा... 1.33 लाख रुपये ठगे
Wed, 22 Jan 2025 06:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:50 PM IST
सार
मोहल्ला लद्दावाला निवासी साजिद से महाराष्ट्र के ओरंगाबाद इस्लामिक बैंक का कर्मचारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
20 लाख रुपये का ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 33 हजार रुपये ठग लिए गए। साइबर अपराधियों ने इस्लामिक बैंक बताकर बिना ब्याज लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की।
शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला निवासी साजिद के पास 20 दिसंबर को फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को महाराष्ट्र के ओरंगाबाद इस्लामिक बैंक का कर्मचारी बताया था। कहा था कि उनका बैंक बिना ब्याज लोन देता है। बैंक चार्ज के नाम पर केवल 1750 रुपये लिए जाते हैं। चार्ज जमा करने के बाद कितना भी लोन लिया जा सकता है।

Trending Videos
साजिद ने 20 लाख का लोन लेने की बात कही तो उसे 1750 रुपये बार कोड पर जमा करने के लिए कहा गया। रुपये जमा करने के बाद बताया कि लोन की रकम उनके खाते में पहुंच गई है। रकम न आने की बता कहने पर साइबर ठगों ने एक मैसेज भेजा। साइबर ठगों ने मैसेज के नाम पर उससे उसकी सभी जानकारी ले ली।
जीएसटी के नाम पर कई बार में रुपये जमा कराए गए। एक लाख 33 हजार रुपये जमा कराने के बाद भी लोन की रकम नहीं मिली तो पीड़ित को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद भी साइबर ठग 48 हजार रुपये जमा कराने का दबाव बनाते रहे। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।