{"_id":"66bfa4512356daa20405f6f4","slug":"muzaffarnagar-chain-looted-from-woman-returning-from-morning-walk-incident-captured-in-cctv-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : मॉर्निंग वॉक से लौटती महिला से चेन लूटी, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो में साफ दिख रहा लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : मॉर्निंग वॉक से लौटती महिला से चेन लूटी, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो में साफ दिख रहा लुटेरा
Sat, 17 Aug 2024 12:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:42 AM IST
सार
मॉर्निंग वॉक से लौटती महिला से बदमाश चेन लूटकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
महिला से चेन लूटता बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदर्श कालोनी में एक लुटेरा महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी श्याम सुंदर गुप्ता कई साल पहले नई मंडी कोतवाली की आदर्श कालोनी में आकर रहने लगे थे। उन्होंने घर में ही बालाजी प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान खोल रखी है। उनकी पत्नी सीमा गुप्ता रोजाना पड़ोस में ही गली में रहने वाली मधु राणा के साथ मॉर्निंग वॉक करने जाती हैं।
श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि दोनों महिलाएं शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं। मधु राणा तो अपने घर की ओर चली गईं, जबकि उनकी पत्नी सीमा गुप्ता घर का गेट खोल रही थीं। तभी पैदल ही एक लुटेरा पीछे से आया और सीमा के गले से चेन तोड़ ली। सीमा ने बचाव किया तो चेन का आधा हिस्सा सीमा के हाथ में रह गया, जबकि आधा हिस्सा लेकर लुटेरा फरार हो गया। सीमा के गले पर निशान भी पड़ गया। उनकी दुकान पर लगे सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। पीड़िता के बेटे निखिल गुप्ता ने मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीम लगा दी हैं। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन