फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: case has registered against eight including the owner of Uttam Sugar Mill in Ghatauli case

Muzaffarnagar News: उत्तम शूगर मिल के मालिक समेत आठ पर घटतौली का मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Wed, 18 Jan 2023 10:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Jan 2023 10:47 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : उत्तम शूगर मिल के मालिक समेत आठ के खिलाफ घटतौली का मुकदमा दर्ज हुआ है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: case has registered against eight including the owner of Uttam Sugar Mill in Ghatauli case
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़े जाने के बाद गन्ना आयुक्त के आदेश पर उत्तम शूगर मिल खाईखेड़ी के मालिक, मिल के अध्यासी, सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर प्रदाता कंपनी, तौल लिपिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तौल लिपिक का लाइसेंस निलंबित कर जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि क्रय केंद्र नन्हेड़ा में घटतौली पकड़े जाने के मामवे में गन्ना आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई और खांडसारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बुधवार शाम थाना भोपा पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उत्तम मुगर मिल लिमिटेड खाईखेड़ी ने अपने तौल कांटों में संबंधित हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्रदान करने वाली कंपनी की मिलीभगत से गड़बड़ी कर घटतौली की थी। इससे गन्ना कृषकों को नुकसान हो रहा था और इससे विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। रिपोर्ट में खाईखेड़ी मिल के मालिक राजकुमार अधलखा, मिल अध्यासी विकास ठाकुर, तौल लिपिक पृथ्वी सिंह, मिल के आईटी हेड वसी हैदर जैदी, सीएफओ शंकर लाल शर्मा, हार्डवेयर प्रदाता के शरद जौहरी, पंकज चौधरी, एमिटी कंपनी के एमडी एके सक्सेना को नामजद किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि चीनी मिल अध्यासी एवं तौल लिपिक दोनों की जमानत जब्त की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सोनभद्र जाने का फरमान सुन फफक पड़े हाजी याकूब, पुलिस से लगाई ये गुहार, तीनों जिलों में बढ़ी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
डीसीओ आरडी द्विवेदी को फोन पर गन्ना क्रय केंद्र नन्हेड़ा प्रथम पर सूचना मिली थी। गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर कृषक विश्वेंद्र नन्हेड़ा की गन्ना भरी गाड़ी का वजन कांटे पर चढ़ाने पर 46.70 क्विंटल प्रदर्शित हुआ। वजन बताने वाले डिस्पले को अलग किया गया तो वजन 45.80 क्विंटल आया।

यह भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज मामला: नहीं बचेंगे आरोपी, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, सामने आया College का ये चौंकाने वाला सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed