{"_id":"66d4b86f5eb69b5308004d06","slug":"muzaffarnagar-business-worth-rs-184-crore-done-by-forming-a-firm-in-the-name-of-dairy-operator-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: डेयरी वाले के नाम से हो गया 184 करोड़ का कारोबार, जीएसटी टीम पहुंची तो पैरों तले खिसकी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: डेयरी वाले के नाम से हो गया 184 करोड़ का कारोबार, जीएसटी टीम पहुंची तो पैरों तले खिसकी जमीन
Mon, 02 Sep 2024 12:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:26 AM IST
सार
एक डेयरी संचालक के नाम से फर्म बनाकर कुछ लोगों ने 184 करोड़ का कारोबार किया और टैक्स नहीं दिया। जीएसटी टीम छापा मारने पहुंची तो मामला खुल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतनपुरी क्षेत्र के बड़सू गांव के युवक के नाम से कुछ लोगों ने फर्जी फर्म बनाकर करीब 184 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिया। युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी है। एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के बहाने खाते में 1750 रुपये मंगाए गए थे। बाद में युवक के नाम से 184 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिया गया।
विज्ञापन
बड़सू निवासी डेयरी संचालक अश्वनी ने पुलिस को बताया कि उसके पास मोबाइल पर कई दिन पहले ज्योति नाम की लड़की ने कॉल की थी। उसने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने की बात कही। उससे 1750 रुपये जाहिद नाम के खाते में मंगाए गए। उसने रुपये भेज दिए, इसके बाद संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जीएसटी के अधिकारी उनके घर पहुंचे और बताया कि उनके नाम से 184 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को असलियत की जानकारी दी। इसके बाद टीम लौट गई। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि किसी ने जालसाजी कर युवक के नाम से फर्म बनाकर कारोबार किया और टैक्स नहीं दिया। जीएसटी टीम मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित ने शिकायत की। मामले में जीएसटी के अलावा पुलिस की टीम भी जांच में जुटी है। पीड़ित के पिता अशोक ने बताया कि वह डेयरी चलाते हैं, उनके नाम से गड़बड़ी की गई है।