फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Brothers Attempt to Kill Sister, Nephew Murdered, accused absconding

कंस बने मामा: मासूम भांजे की हत्या, बहन को भी गला घोंटकर मारना चाहा, बाल-बाल बची जान, आरोपी फरार

Tue, 16 Sep 2025 02:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 16 Sep 2025 02:11 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर की प्रेमपुरी कॉलोनी में दो भाइयों ने अपनी बहन की हत्या का प्रयास किया और उसके 11 माह के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। घायल महिला को दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है, आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Brothers Attempt to Kill Sister, Nephew Murdered, accused absconding
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र की प्रेमपुरी कॉलोनी सोमवार को सनसनीखेज वारदात से दहल गई। यहां बागपत निवासी दो भाइयों ने अपनी बहन पर हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया और उसके 11 माह के बेटे अभिषेक की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election 2025: RLD का अकेले मैदान में उतरने का एलान, BJP में खलबली, जयंत चौधरी को मनाने की तैयारी

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रेमपुरी कॉलोनी में छोटी नाम की महिला अपने बेटे अभिषेक और मां पार्वती के साथ किराए पर रहती थी। सोमवार को उसके दोनों भाई घर आए और बहन से कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने बेल्ट से बहन का गला घोंटने का प्रयास किया। इसी दौरान मासूम अभिषेक की हत्या कर दी।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे के शव को मोर्चरी भेजा, जबकि गंभीर हालत में घायल महिला को डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। उसकी मां पार्वती भी उसके साथ गई है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। महिला के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed