फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Brick Maker Welfare Committee

झूठी शिकायतों पर कार्रवाई न करें प्रशासन

Tue, 07 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Brick Maker Welfare Committee
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को ज्ञापन देते ईंट भट्ठा मालिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति की ओर से जिले के भट्ठा मालिकों ने पथेर श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ डीएम सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन दिया। भट्ठा मालिकों ने आरोप लगाया कि कुछ पथेर श्रमिक पैसे के लिए झूठी शिकायत करते हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाई से पहले प्रशासन को जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पथेर श्रमिक कुछ लोगों के साथ मिलकर भट्ठा स्वामियों की बंधक बनाने की झूठी शिकायत करते रहते हैं, जबकि श्रमिक अपने घर पर ही होते हैं। ऐसे मामलों में प्रशासन को पहले मामले की वास्तविकता की जांच करनी चाहिए। जांच के बाद ही कार्रवाई हो। कुछ लोग भट्ठा स्वामी से खाना खर्चा लेकर घर बैठे ही भट्ठा स्वामियों के खिलाफ बंधक का इल्जाम लगा रहे हैं। जब से सरकार की तरफ से इमदाद की राशि बढ़ाई गई है इस के लालच में इस वर्ष ऐसे मामलों की और बढ़ोत्तरी हुई है। समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में चिट्ठी भी लिखी है। ज्ञापन देने में कंवरपाल प्रधान, अशोक, जियाउर्रहमान, करणवीर प्रधान, जिया अब्बास जैदी, पप्पू प्रधान, शक्ति सिंह, इस्लाम, कृष्ण त्यागी, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed