फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Both daughters of Qadir Rana got regular bail, this update came on the application of son Shah

Muzaffarnagar: कादिर राना की दोनों बेटियों को मिली नियमित जमानत, बेटे शाह मोहम्मद की अर्जी पर आया ये अपडेट...

Thu, 19 Dec 2024 08:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Dec 2024 08:20 PM IST
सार

कादिर राना की दोनों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सेशन कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जामनत प्रदान दे दी थी। अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने पर बृहस्पतिवार को दोनों ने सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Both daughters of Qadir Rana got regular bail, this update came on the application of son Shah
कोर्ट में पेशी पर आईं कादिर राना की बेटियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने पर पूर्व सांसद कादिर राना की बेटी सादिया और शारिया राना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या द्वितीय से दोनों को नियमित जमानत मिल गई।
विज्ञापन

वहलना चौक स्थित राना स्टील में पांच दिसंबर को हुए प्रकरण में पूर्व सांसद की बेटियों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जीएसटी अधिकारियों के बयान और जांच के बाद दोनों पर हमले की धारा बढ़ा दी थी। पिछले शुक्रवार को दोनों ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद सेशन कोर्ट से उन्हें अंतरिम जामनत प्रदान कर दी गई थी। अंतरिम जमानत अवधि समाप्त होने पर बृहस्पतिवार को दोनों ने सरेंडर कर दिया। बचाव पक्ष ने नियमित जमानत अर्जी दाखिल की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को नियमित जमानत प्रदान कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कादिर राना और बेटे की जमानत पर सुनवाई आज
राना स्टील में जीएसटी टीम पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी पूर्व सांसद कादिर राना के पुत्र शाह मोहम्मद राना की जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। उनकी जमानत अर्जी की फाइल सेशन कोर्ट से एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित हो गई, जिसके बाद कोर्ट की ओर से जमानत अर्जी पर सुनवाई की तिथि 20 दिसंबर निर्धारित कर दी गई। पूर्व सांसद की अग्रिम जमानत अर्जी पर भी शुक्रवार को सुनवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed