फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Body of village head's brother-in-law found hanging from a noose on a machan in the forest

Muzaffarnagar: जंगल में मचान पर फंदे से लटका मिला प्रधान के देवर का शव, परिजन बोले- हत्या करके टांगा है

Fri, 26 Jun 2026 08:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 26 Jun 2026 08:11 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के गांव बिहारगढ़ में योगेश चौहान का शव मिला। योगेश ग्राम प्रधान ममतेश के देवर थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हत्या या आत्महत्या के पहलू पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Body of village head's brother-in-law found hanging from a noose on a machan in the forest
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मोरना स्थित गांव बिहारगढ़ के जंगल में प्रधान ममतेश के देवर योगेश चौहान का शव प्रहरी मचान पर फंदे से लटका मिला। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
विज्ञापन

 

योगेश चौहान (36) भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव के निवासी थे। योगेश बृहस्पतिवार शाम को अपने खेतों की रखवाली करने के लिए जंगल की ओर गए थे। शुक्रवार सुबह आसपास के किसानों ने जंगल में प्रहरी मचान की लकड़ी पर उनका शव लटका देखा। इस दृश्य ने किसानों को झकझोर दिया और तुरंत मृतक के भाई संजय सिंह चौहान को सूचित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों की आशंका
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मचान से उतारा। सीओ भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि फिलहाल मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, परिजनों ने अपनी तहरीर में योगेश की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से इस मामले की गहन जांच कर दोषियों को पकड़ने की अपील की है।
 
विज्ञापन

योगेश चौहान अपने पीछे अपने माता-पिता, पत्नी सरिता, सात वर्षीय पुत्री भावना, पांच वर्षीय पुत्र पूर्वी और तीन वर्षीय पुत्र सहदेव को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, शुक्रवार को शुक्रताल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद अवसर पर भाजपा नेता अमित राठी, योगेश प्रधान, प्रधान संजय चौहान सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed