{"_id":"628e6f71daf4087af532fa3e","slug":"muzaffarnagar-block-development-officer-suspended-lucknow-attached-action-taken-on-complaint-of-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: खंड विकास अधिकारी निलंबित, लखनऊ अटैच, राज्यमंत्री की शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: खंड विकास अधिकारी निलंबित, लखनऊ अटैच, राज्यमंत्री की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Thu, 26 May 2022 12:57 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 May 2022 12:57 AM IST
सार
राज्यमंत्री की शिकायत पर विकास खंड अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद बीडीओ को लखनऊ अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने चरथावल ब्लॉक के बीडीओ (ब्लॉक डेवलेपमेंट ऑफिसर) रणवीर सिंह को निलंबित कर दिया है। सहारनपुर में तैनाती के दौरान हुई विधायक एवं मंत्री बृजेश सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन के बाद उन्हें लखनऊ मुख्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
सीडीओ आलोक कुमार यादव ने चरथावल बीडीओ के निलंबन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर में रणवीर सिंह देवबंद ब्लॉक में एडीओ आईएसबी के पद पर तैनात थे। प्रोन्नति के बाद रणवीर सिंह देवबंद से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरनगर आ गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: LLB स्टूडेंट मर्डर केस: लाल घेरे में खौफनाक हैं ये तीन चेहरे, गांव में की थी ऐसी वारदात, अभी तक दहशत में लोग, तस्वीरें भी दर्दनाक
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान उनकी कार्यप्रणाली से उस समय विधायक (अब मंत्री) बृजेश सिंह नाराज थे और उनकी शिकायत लखनऊ में उच्चाधिकारियों से की थी।