फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: BKU Sevak Holds Protest March Against UGC Bill in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: यूजीसी नियमों के विरोध में भाकियू सेवक का पैदल मार्च, कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

Tue, 27 Jan 2026 07:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 Jan 2026 07:34 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन सेवक ने यूजीसी नियमों के विरोध में महावीर चौक से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बिल को समाज को बांटने वाला बताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: BKU Sevak Holds Protest March Against UGC Bill in Muzaffarnagar
प्रदर्शन करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में यूजीसी नियमों विरोध में भारतीय किसान यूनियन सेवक ने मंगलवार को महावीर चौक से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बिल को वापस लेने की मांग की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिल को बताया समाज को बांटने वाला
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने कहा कि यूजीसी बिल के माध्यम से समाज को जातियों में विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून सामाजिक सौहार्द और एकता को कमजोर करेगा। संगठन इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
मार्च के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम लिखित मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की गई और इसके प्रावधानों को देशहित के खिलाफ बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान विनीत त्यागी, राकेश राजपूत, सुभाष सोम, अंकुर राणा, आदेश सैनी, राहुल कश्यप, नितिन धीमान, बबलू सोम, अमृतपाल, अरशद राणा और चौधरी देवेंद्र लाटियान समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed