फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar BKU President Naresh Tikait announces Chakka jam on July 31 on the call of Sanyukta Kisan Morcha

Muzaffarnagar: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का एलान- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जुलाई को होगा चक्का जाम

Sun, 17 Jul 2022 09:38 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, भौरा कलां (मुजफ्फरनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भौरा कलां (मुजफ्फरनगर)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 17 Jul 2022 09:38 PM IST
सार

सिसौली के किसान भवन में आयोजित भाकियू की मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जाम के दौरान किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसान चक्का जाम आंदोलन के दौरान बीमार, बुजुर्ग महिलाओं छात्रों व बारात को ना रोकें।

विज्ञापन
Muzaffarnagar BKU President Naresh Tikait announces Chakka jam on July 31 on the call of Sanyukta Kisan Morcha
सभा में बोलते भाकियू नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 31 जुलाई को चक्का जाम किया जाएगा। 18 ,19 और 20 अगस्त को लखीमपुर खीरी में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश के किसान 75 घंटे का शांतिपूर्वक धरना देंगे। अगस्त माह में आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन


सिसौली के किसान भवन में आयोजित भाकियू की मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जाम के दौरान किसी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसान चक्का जाम आंदोलन के दौरान बीमार, बुजुर्ग महिलाओं छात्रों व बारात को ना रोकें। किसानों का संगठन में पूर्ण विश्वास है। हमने किसानों के साथ गद्दारी करना नहीं सीखा। संगठन के साथ कोई विश्वासघात ना करे। किसानों के संगठन पर करोड़ों लोगों की निगाहें हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सम्मान के साथ किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। हत्या का मुकदमा भी झेल रहे हैं। आम जनता की परेशानी को समझते हैं। कोई गलत फैसला नहीं करते। संगठन छोड़ कर जा रहे लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि एक व्यक्ति जाता है, एक हजार जुड़ रहे हैं। लालच बहुत गलत है। शासन के आदेश पर प्रशासन किसानों की नहीं सुन रहा है। आजादी के बाद भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि किसान बारूद के ढेर पर बैठा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसानों के 36 माह के बिजली बिल माफ किए थे। भाकियू अध्यक्ष ने बिजली की दरों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में बिजली दर उत्तर प्रदेश से काफी कम है।

भाकियू अध्यक्ष ने सड़क दुर्घटनाओं का जिक्र कर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को वाहन की स्पीड पर ध्यान न देकर पढ़ाई लिखाई, काम की स्पीड पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने भाकियू संगठन की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए नौकरी पेशा किसानों से एक दिन का वेतन संगठन में देने का आह्वान किया।

मासिक पंचायत की अध्यक्षता ठाकुर जगत सिंह संचालन होशियार सिंह ने की। योगेश शर्मा, कपिल खाटीयान, मांगेराम त्यागी, ठाकुर सत्येंद्र पुंडीर, बाबूराम तोमर, जितेंद्र पहलवान, ठाकुर राम अवतार सिंह, राजेंद्र सैनी, शोकेंद्र पवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed