{"_id":"5f2464998ebc3e63ab02bbe6","slug":"muzaffarnagar-bhartiya-kisan-union-district-president-dhiraj-rathi-khatauli-news-mrt4940688112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा : जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
खतौली। भाकियू का विस्तार करने और किसानों की समस्याओं को लेकर एक बैठक अशोक विहार में राकेश चौधरी के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने गांव गांव पहुंचकर किसानों की समस्या से रूबरू होने की योजना बनाई।
भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाठियान ने बैठक में कहा कि भाकियू किसानों के हितों की लड़ाई के लिए हर समय तैयार है। गांव में स्वागत समारोह और स्टेज आदि लगाकर कार्यक्रम करने से समय की बर्बादी होती है, किसानों की समस्या का पता भी नहीं चल पाता। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव में पहुंचकर बैठक, बाग आदि में चौपाल लगाई जाए। जिससे हर किसान के दुख के बारे में जानकारी मिल सके। भाकियू का विस्तार करने के लिए मेहनती और जुझारू व्यक्तियों को खोजें, जो ग्रामीणों का हो रहे शोषण की लड़ाई लड़ सके। उन्होंने सभी गांवों में ग्राम अध्यक्ष बनाने की बात भी कही। नगरपालिका, ब्लाक आदि कार्यालयों में साफ-सफाई समेत अन्य विकास कार्यों के लिए शासन से रुपया आ रहा है, लेकिन विभाग उस रुपये को सही दिशा में खर्च नहीं कर रहा। यदि जल्द विभागों ने अपना रैवया नहीं बदला तो भाकियू आंदोलन करने के लिए विवश होगी। संचालन रोशन पंडित ने किया। मौके पर प्रभात सैनी, खड़क सिंह, संजय चौहान, सतेंद्र चौहान, राकेश चौधरी, अंकुर मुखिया, मनोज कुमार, सत्यदेव शर्मा, राकेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।