फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Baliyan and Alam present in court, non-bailable warrant for Brajpal

मुजफ्फरनगर : बालियान और आलम कोर्ट में पेश, ब्रजपाल के गैर जमानती वारंट, बगैर अनुमति की थी सभा

Fri, 09 Aug 2024 07:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 07:32 PM IST
सार

रालोद विधायक राजपाल बालियान और पूर्व विधायक नवाजिश आलम समेत 16 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इन लोगों पर विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति सभा करने का केस चल रहा है।  

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Baliyan and Alam present in court, non-bailable warrant for Brajpal
court room - फोटो : ANI

विस्तार

बुढ़ाना में बिना अनुमति सभा करने के मामले में शुक्रवार को रालोद विधायक राजपाल बालियान और पूर्व विधायक नवाजिश आलम समेत 16 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। आरोपी बृजपाल जाट के अदालत में पेश नहीं होने के कारण गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन/विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र सिंह फौजदार ने की। अगली सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन

 

विधानसभा चुनाव के दौरान 24 जनवरी 2022 को बुढ़ाना की जनसभा के मामले में रालोद विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, आकाश राठी समेत 18 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी गुलाम मोहम्मद का इंतकाल हो गया था। 
इस मामले में शुक्रवार को आरोप तय होने थे। विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम समेत 16 आरोपी पेश हो गए, लेकिन 18वां आरोपी बुढ़ाना निवासी बृजपाल जाट पेश नहीं हुआ, जिस कारण आरोप तय नहीं हो सके। अदालत ने बृजपाल के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें बनाया गया था आरोपी
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, एहतेशाम, तौसीफ राही, सतपाल, श्यामलाल सैनी, गुलाम मोहम्मद, गुड्डू, आकाश राठी, समीर सैन, ब्रजपाल जाट, वसीम राणा, साहिल चौधरी अमन पंवार, भूरा चौधरी, संजीव, सानू को नामजद किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed