फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Australia's Felix and Eric smoked hookah, Germany's Noura applied mehendi

Muzaffarnagar: आस्ट्रेलिया के फैलेक्स और एरिक ने गुड़गुड़ाया हुक्का, जर्मनी की नौरा ने लगवाई मेहंदी

Sat, 10 Aug 2024 10:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 10:00 AM IST
सार

भोपा में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के मेहमान पहुंचे। उन्होंने देसी खाने का भरपूर लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Australia's Felix and Eric smoked hookah, Germany's Noura applied mehendi

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया व जर्मनी से भोपा घूमने आए तीन युवक-युवती को साग रोटी, दाल चावल, शक्कर चावल का खाना खूब पसंद आया। साथ ही जी भर कर हुक्का भी गुड़गुड़ाया।
विज्ञापन


भोपा निवासी डॉ़ अजय शर्मा पशु चिकित्सक हैं। उनका बेटा शिवम शर्मा व भांजा अभिषेक शर्मा नोएडा में एक विदेशी कंपनी में कार्य करते हैं। उसी कंपनी के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया के युवक फैलेक्स, एरिक और जर्मनी की युवती नौरा सम्पर्क में हैं।


तीनों कंपनी में अच्छे पद पर काम करते हैं। नौरा डॉक्टरी की पढ़ाई भी कर रही है। शुक्रवार को तीनों विदेशी साथी शिवम शर्मा के घर भोपा घूमने आये।

तीनों ने गांव का देसी खाना साग-रोटी और दाल-चावल, शक्कर चावल खूब खाया। फेलेक्स व ऐरिक ने शिवम के परिजनों के साथ हुक्का भी गुड़गुड़ाया। नौरा ने भारतीय अंदाज में अन्नी व बुलबुल से हाथ पर मेहंदी भी लगवाई।  गांव के रहन-सहन, प्रकृति आदि को देखकर तीनों बोले कि वास्तव में गांव की जिंदगी स्वर्ग है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed