{"_id":"69b2a9a296f43d6f78010008","slug":"muzaffarnagar-attempt-to-kidnap-bjp-mandal-president-s-nephew-bitten-the-bike-rider-made-noise-and-ran-away-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे के अपहरण का प्रयास, बाइक सवार को काटा व शोर मचाया तो छोड़कर भाग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे के अपहरण का प्रयास, बाइक सवार को काटा व शोर मचाया तो छोड़कर भाग गए
Thu, 12 Mar 2026 05:25 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:25 PM IST
सार
भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पंवार का भतीजा एलिस स्कूल से लौट रहा था। बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे बीच में बैठाया और जबरन ले जाने लगे। एलिस और अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरकाजी में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पंवार के आठ वर्षीय भतीजे के अपहरण का प्रयास किया गया। स्कूल से लौटते समय बाइक सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। बच्चे के शोर मचाने और अन्य बच्चों की मदद से अपहरणकर्ता मौके से भाग गए।
विज्ञापन
यह घटना शकरपुर गांव में हुई, जहां अजय पंवार के भाई अजीत सिंह का पुत्र एलिस प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद एलिस बाहर निकला। तभी दो युवक बाइक पर खड़े थे। उन्होंने एलिस से नूरनगर जाने का रास्ता पूछा और उसे आगे छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन
युवकों ने उसे आगे नहीं उतारा और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। एलिस ने बाइक चला रहे युवक की कमर पर काट लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। एलिस के शोर मचाने पर पास खेल रहे अन्य बच्चों ने भी आवाज लगाई। इसके बाद युवक उसे छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
छात्र के पिता अजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बाइक सवार युवकों पर अपने पुत्र के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से युवकों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।