फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Attempt to escape from police custody by firing, Gokash injured after being shot

Muzaffarnagar: फायर कर पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास, गोली लगने से गोकश घायल

Thu, 07 Mar 2024 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Mar 2024 02:17 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में बुढाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया।

विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में बुढाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। पुलिस पिछले दिनों मुठभेड के दौरान प्रयुक्त किए गए तमंचे को बरामद करने के लिए आरोपी को जंगल मेंं लेकर गई थी। पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी गोकश घायल हुआ है।

विज्ञापन


एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान दिल्ली के जाफराबाद निवासी नफीस पुलिस पर फायर कर फरार हो गया था। पुलिस ने नसीम को दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसने पिछले दिनों मुठभेड के दौरान भागते समय तमंचा गंगनहर पुल के पास ईख के खेत में तमंचा था।

विज्ञापन

पुलिस उसे तमंचा बरामद के लिए जंगल में ले गई तो उसने वहां खेत में दबाया तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायर कर दिया और पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी गोकश घायल हो गया।

आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका तमंचा पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित तीन मुकदमे दर्ज है। वह बुढाना में मुठभेड सहित दो मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed