फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Assistant professor did this to a student by threatening to fail

Muzaffarnagar: सहायक प्रोफेसर ने फेल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ किया ये काम, पकड़ा तो छिपाता रहा चेहरा

Sun, 25 May 2025 11:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 25 May 2025 11:38 AM IST
सार

छात्रा ने बताया कि सहायक प्रोफेसर तीन साल से उसे परेशान कर रहा है। गंदे मैसेज, वीडियो और वाइस कॉल भी करता है। उसने कॉलेज जाना तक छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Assistant professor did this to a student by threatening to fail
आरोपी सहायक प्रोफेसर दुष्यंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकुलर रोड स्थित डिग्री कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर सहायक प्रोफेसर ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। यौन शोषण करने का प्रयास किया। पीड़िता ने सामाजिक लोगों की सहायता से आवाज उठाई। पुलिस ने कॉलेज से आरोपी सहायक प्रोफेसर दुष्यंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कॉलेज ने भी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

 

शामली की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहा था। सोशल मीडिया पर मिले नंबर के माध्यम से अभिनेता विकास बालियान और जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान से संपर्क किया। उन्होंने छात्रा के साथ कॉलेज पहुंचकर प्राचार्या और अन्य शिक्षकों से जानकारी ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी राजू कुमार साव सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ कॉलेज पहुंचे। पीड़िता से बातचीत कर तहरीर ली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी मेरठ के थाना खरखौदा के गांव खासपुर का रहने वाला है। शहर में किराए पर पत्नी, पांच साल के बेटे के साथ रह रहा था। कॉलेज में 2020 से नौकरी कर रहा है।
 
विज्ञापन

तीन साल से कर रहा था परेशान
तीन साल से प्रताड़ित चली आ रही छात्रा ने आपबीती सुनाई तो सब सन्न रह गए। सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और पुलिस ने छात्रा को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आरोपी सहायक प्रोफेसर को पकड़ा तो वह चेहरा छिपाने लगा। पीड़िता ने कहा कि सहायक प्रोफेसर तीन साल से परेशान कर रहा था, उसे रात में गंदे मैसेज, वीडियो और वाइस कॉल भी की गई। कॉल रिसीव नहीं करने पर उसे प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल कराने या परीक्षा में बैक लगवाने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि उसे कमरे या डिपार्टमेंट के बाहर आकर मिलने के लिए भी कहा गया। यह उसका फाइनल ईयर था।  वह इतना परेशान हो चली कि वह आत्महत्या करने की भी सोचने लगी थी। डरकर कॉलेज आना भी छोड़ दिया था। आरोपी का उनके सेमेस्टर में मशरूम कल्टीवेटर का एक ही विषय है। 
 

पुलिस से शिकायत, लेकिन पीड़िता के नहीं लिए थे बयान
छात्रा का आरोप है कि उसने कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर 21 मई को महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत की, लेकिन वहां से भी कार्रवाई नहीं की गई। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि महिला हेल्प लाइन टीम ने पीड़िता से बात न कर आरोपी प्रोफेसर से मिलकर अपनी गलत रिपोर्ट लगा दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed