फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Army Man’s Wife Duped of rs12.95 Lakh While Ordering Temple Online; One Accused Arrested

ऑनलाइन मंदिर मंगाना पड़ा भारी: फौजी की पत्नी से दो साइबर गिरोहों ने 12.95 लाख उड़ाए, एक गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 11:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 05 Nov 2025 11:27 PM IST
सार

खतौली निवासी फौजी की पत्नी वर्षा ऑनलाइन मंदिर खरीद रही थीं। ठगों ने पहले जीएसटी व अन्य फीस के नाम पर दो लाख और फिर शिकायत के नाम पर 10.95 लाख रुपये और वसूल लिए। पुलिस ने खुर्जा निवासी आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar:  Army Man’s Wife Duped of rs12.95 Lakh While Ordering Temple Online; One Accused Arrested
वारदात का खुलासा करतीं एसपी क्राइम इंदु सिद्वार्थ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर खतौली निवासी एक फौजी की पत्नी वर्षा को ऑनलाइन मंदिर खरीदना महंगा पड़ गया। साइबर ठगो के दो गिरोह ने उनके साथ ठगी की। अनेक बहाने बनाकर दोनों ठग गिरोह ने पीड़िता से 12 लाख 95 हजार रुपये ठग लिए। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी ठग पुष्पेंद्र चौहान को साइबर थाना टीम ने गिरफ्तार कर ठगी में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन


एसपी क्राइम इंदु सिद्वार्थ ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि खतौली निवासी फौजी की शिक्षित पत्नी ने 9 हजार रुपये में मंदिर की ऑनलाइन शॉपिंग की थी। ठगों ने उन्हें मंदिर तो भेजा नही, अगले दिन कॉल कर उनसे जीएसटी व बाद में अन्य बहाने बना कर पीड़िता से कई बार में दो लाख ठग लिए गए। पीड़िता ने साइबर ठगी की शिकायत करने के लिए आनलाइन जानकारी की तो उन्हें गूगल पर आरबीआई शिकायत समाधान के नाम से एक पेज दिखाई दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव, हत्या की आशंका, युवती पर आरोप 

विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर मिले मोबाइल नंबर पर बात की तो उन्हें पैसा वापस कराने व शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया। इस नंबर के संचालक ने उनसे कई बार में 10 लाख 95 हजार रुपये ठग लिए। दो बार ठगी होने के बाद पीड़िता ने साइबर थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मोबाइल नंबर की जानकारी की तो पता चला कि पीड़िता व आरोपी व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर लगातार बात हुई है। इसके बाद आरोपी युवक बुलंदशहर के खुर्जा थाने के गांव गाउसपुर टेना निवासी पुष्पेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर उसका आइफोन बरामद किया। पूछताछ में उसने पूरी जानकारी दी। उसने पीड़िता को आश्वासन दिया था कि वह उनकी शिकायत दर्ज करा कर आरबीआई से सेटलमेंट कराकर पैसा भी वापस कराएगा।

आरोपी युवक पीड़िता को जाल में फंसा कर पैसा वसूलता रहा था। उसके मोबाइल के व्हाटसएप से जानकारी मिली है कि उनके खिलाफ अब से पहले दस और शिकायत हुई है। पीड़िता का पैसा एक नही, कई खाातों में गया है। इस पूरी चेन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

रकम को लेकर ठगों ने कई खातों में 104 ट्रांजेक्शन की है। गिरफ्तार ठग कक्षा बारह तक शिक्षित है। उसकी पत्नी ब्यूटी पॉर्लर चलाती है। उससे भी पूछताछ की गई है। आरोपी को चाइना के वीापीएन के माध्यम से कॉल डायवर्ट करने में भी महारथ हासिल है। महिला से ठगी रकम को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।
 
फर्जी आइडी पर चला रहा था मोबाइल
गिरफ्तार आरोपी फर्जी आइडी पर सिम लेकर मोबाइल चला रहा था। आइडी अलीगढ़ निवासी किसी व्यक्ति के नाम पर है। आरोपी ने भी काफी समय पहले अलीगढ़ में अपने दो सिम दो-दो हजार में बेचे थे। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed