{"_id":"68c44c0ca972a053f201a583","slug":"muzaffarnagar-all-the-traders-trapped-in-the-riots-returned-safely-from-kathmandu-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सुरक्षित लौटे काठमांडो में फंसे सभी व्यापारी, आते ही फ्लाइट कंपनियों पर भड़के, कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सुरक्षित लौटे काठमांडो में फंसे सभी व्यापारी, आते ही फ्लाइट कंपनियों पर भड़के, कह दी ये बात
Fri, 12 Sep 2025 10:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:06 PM IST
सार
भाजपा नेता सुनील तायल के साथ व्यापारियों का एक ग्रुप काठमांडो गया था। तभी वहां अचानक दंगा हो गया। व्यापारियों ने बताया कि अभी भी वहां भारत के बहुत से लोग फंसे हुए हैं, जबकि फ्लाइट का किराया तीन गुना तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
नेपाल से लौटे व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल के काठमांडो में दंगे के दौरान फंसे सभी व्यापारी मुजफ्फरनगर लौट आए हैं। उनका व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्वागत किया। सभी ने शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शिव चौक पर उनका स्वागत किया। सभी लोगों के पहुंचने से परिजनों में खुशी छाई है।
विज्ञापन
सात सितंबर को नगर के व्यापारी भाजपा नेता सुनील तायल, सुशील त्यागी, वरुण धनकर, पवन कुमार, सचिन गुप्ता, आशू बंसल, भोपाल सिंह, प्रवीण गोयल, कुलदीप सिंह, अजय कुमार एक ग्रुप में नेपाल के काठमांडो पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए थे। यह सभी वहां हुए दंगे में फंस गए थे, जिससे उनके परिजनों को चिंता सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सभी तीन फ्लाइट में काठमांडो से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सभी को एक फ्लाइट में टिकट न मिलने के कारण अलग-अलग आना पड़ा। एक से दो बजे के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-3 पर पहुंचे। इसके बाद वहां से मुजफ्फरनगर के लिए चले तो लोगों ने एक रिसोर्ट पर रोक कर उनका भव्य स्वागत किया। बाद में सभी ने शिव चौक पर आकर पूजा की। सभी लोग परिजनों से मिलकर खुश है।
व्यापारी व भाजपा नेता सुनील तायल ने कहा कि वहां पर हालात एकदम से खराब हो गए थे। एक बार तो वह सभी घबरा गए थे लेकिन मुजफ्फरनगर में रहने वाले लोगों ने सभी व्यापारियों को कॉल कर हिम्मत दी। इससे वह सभी वहां से वापस आने के लिए प्रयास में जुटे। हालांकि निजी फ्लाइट कंपनियों ने अपने टिकट का पैसा दो से तीन गुना कर दिया, ऐसा नहीं करना चाहिए। वह लोग तो आ गए लेकिन वहां पर भारत के अभी भी काफी लोग फंसे हैं।