फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Akhilesh Yadav tweeted- BJP has thrown the turban of everyone, not of anyone.

राकेश टिकैत प्रकरण: अखिलेश यादव ने किया ट्वीट- भाजपा ने किसी एक की नहीं, हर किसी की उछाली पगड़ी

Sat, 03 May 2025 12:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 03 May 2025 12:16 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की पगड़ी उछाले जाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि किसान ये अपमान कभी नहीं भूलेगा। भाजपा को इसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Akhilesh Yadav tweeted- BJP has thrown the turban of everyone, not of anyone.
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि भाजपा ने किसी एक किसान नेता की ही नहीं, बल्कि हर एक किसान की पगड़ी उछाली है।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों के मान-सम्मान की जो लड़ाई लड़ी, यह हमला उनकी उन ऐतिहासिक कोशिशों पर भी हुआ है। इससे ग़ाज़ीपुर बार्डर से ग़ाज़ीपुर तक उप्र का हर किसान आंदोलित है। कोई और भले लाठी का वार और तिरस्कार भूल जाए, सच्चा किसान कभी नहीं भूलेगा। साथ ही लिखा कि किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। पोस्ट के साथ अखिलेश यादव ने टाउनहॉल प्रकरण का वीडियो भी पोस्ट किया है।

 pic.twitter.com/0rNDHzm5Hf

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 2, 2025
विज्ञापन

सपा ने दिया जीआईसी की पंचायत को समर्थन
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ बदसलूकी और पगड़ी उछालकर अपमानित किए जाने की कड़ी निंदा की। हमलावरों की गिरफ्तारी और सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि सपा का पंचायत को पूरा समर्थन है। सपा कार्यकर्ताओं से सद्भावना पंचायत में पहुंचने की अपील करती है। भाजपा समर्थित हिंदू संगठनों के अराजक तत्वों की मंशा जिले के अमन चैन बिगाड़ने की है। पुलिस भी मनमानी की छूट दे रही है। उधर, सपा नेता सुधीर पंवार ने भी टिकैत के साथ हुए बर्ताव की निंदा की।
 

क्रांति सेना ने की हमले की निंदा
क्रांति सेना ने टिकैत पर किए गए हमले की निंदा की। अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि जिले का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता राकेश पुंडीर ने कहा कि टिकैत पर वहां मौजूद कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने हमला किया और उनकी पगड़ी नीचे गिरा दी, इसकी हम कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। किसान इस देश का अन्नदाता है, यह किसी जाति या किसी किसान संगठन के नेता पर हमला नहीं, बल्कि किसान पर हमला है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
 
विज्ञापन

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 
भारतीय किसान यूनियन की जीआईसी मैदान में शनिवार की पंचायत के मद्देनजर यातायात व्यवस्था संभालने को पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जीआईसी मैदान में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत है, जिस कारण महावीर चौक, सर्कुलर रोड, मीनाक्षी रोड, नई मंडी पुल की तरफ भीड़ रहेगी। इसलिए वाहन चालक इस मार्ग से जाने के बजाए दूसरे मार्गों से अपनी मंजिल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर के सभी चौराहों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है। 
 

ये बोले एडीजी 
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ हुए मामले में स्थानीय पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार को भाकियू की ओर से मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में पंचायत करने की जानकारी मिली है। कानून व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
- भानु भास्कर, एडीजी, मेरठ जोन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed