फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: After 21 years, statue of Bharat Ratna unwrapped, Jayant Chaudhary reached

Muzaffarnagar: 21 वर्ष बाद भारत रत्न की प्रतिमा का हुआ अनावरण, जयंत चाैधरी ने जनसभा को किया संबोधित

Sat, 08 Mar 2025 03:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

21 साल बाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को हुआ।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: After 21 years, statue of Bharat Ratna unwrapped, Jayant Chaudhary reached
जनसभा में पहुंचे जयंत चाैधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में परासौली और जौला गांव के निकट स्थित गायत्री वाटिका में 21 साल बाद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को हुआ। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी व प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुढ़ाना क्षेत्र के गांव परासौली में संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौ. चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने 24 दिसंबर 2024 के अंक में यह मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया था। इसके बाद विभिन्न संगठनों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अनावरण की मांग रखी। जनपद जाट महासभा ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। 
विज्ञापन


 रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयन्त चौधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को और अधिक सक्षम बनाने के लिए नई तकनीक से जोड़ना हेागा। इसी के चलते पहले चरण में 103 स्कूलों में डिजीटल लैब बनाई गयी है। इसकी कुल लागत 1 करोड़ 62 लाख आई है और द्वितीय चरण में भी अन्य स्कूलों में भी 4 करोड़ रुपये से खर्च कर आधुनिक डिजीटल लैब बनाई जायेगी जिसका सीधा सीधा लाभ युवा पीढ़ी को होगा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने समारोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को खेती से भी कुछ अलग करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Muzaffarnagar: After 21 years, statue of Bharat Ratna unwrapped, Jayant Chaudhary reached
जनसभा में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में पूंजीपतियों से पहले किसानों की रखवाली और सुनवाई होगी। गन्ना प्रजाति 0238  में लाल सड़न और गन्ने की पैदावार व कम रिकवरी पर चिंता जताई उन्होंने कहा  कि योगी सरकार में सबसे ज्यादा गन्ना भुगतान हुआ है। जयन्त चौधरी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी खेती नहीं करना चाहती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर जयंत चौधरी ने कहा कि राजनीति में भी महिलाओं को आगे लाना होगा। जयन्त चौधरी ने कहा कि मेरे और आपके बीच में सुरक्षाकर्मी की कोई जरूरत नहीं है हम सब एक ही परिवार से है आज लम्बी प्रतिक्षा के बाद यह शुभ घडी आई है। भारत रत्न चौ. चरण सिंह  की मूर्ति का अनवारण करने का सौभाग्य उन्हे मिला है हालांकि यह काम पहले हो जाना चाहिए था लेकिन अच्ज्ञछे कामों में कुछ देरी होती है आज चौ. चरण सिंह की स्मृति में एक अच्ज्ञछा काम हुआ है।

उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह किसानों के दिल के बहुत करीब थे। किसानों की समस्याओं को समझते थे उन्हेांने हमेशा किसान हित के लिए कार्य किया उन्होंने ही कहा था कि जब तक किसान सक्षम नहीं होगा तब तक देश आगे नहीं बढ सकता। उन्होंने किसान को देश की रीढ बताया। उन्होंने कहा कि हालांकि अपराध बहुत कम हो गये है लेकिन फिर भी हमे इस पर ओर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1980-90 के दशक में बागपत में माया त्यागी कांड हुआ जिसकी गूंज पूरे देश में गूंजी। उसके सभी अभियुक्तों को सजा मिल चुकी है आप सब प्रण ले कि केाई भी ऐसा जघन्य अपराध होता है तो उसकेा बढावा नहीं देना है और उसकेा बर्दाश्त नहीं करना है।
 

Muzaffarnagar: After 21 years, statue of Bharat Ratna unwrapped, Jayant Chaudhary reached
मूर्ति का अनावरण करते जयंत चाैधरी व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने यह भी कहा कि किसान की सबसे बड़ी मांग उनके गन्ने का भाव और भुगतान है हालांकि इस बार किसान को वर्तमान गन्ने का भुगतान समय के अनुसार मिल रहा है उन्हेांने कहा कि प्रदेश में कुल 120 चीनी मिले है जिनमें से 93 निजी समूह की है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि  यदि चीनी मिल किसान का जरा भी शोषण करती है या भुगतान में कोताही करती है तो चीनी मिल मालिकों से पहले किसान की सुनवाई होगी और चीनी मिल मालिकों को दंडित करने और उनकी आरसी जारी करने से भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। जयन्त चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि को बढावा देने के लिए अनेक कार्य किये है। वैज्ञानिकों ने उन्नत प्रजाति के बीज विकसित किये है जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।

प्रदेश के सिचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चौ. चरण सिंह अपने आप में पूरा इतिहास है उन्हेांने हमेशा खेत खलिहान के संबंध में सोचा और हमेशा प्रयास किया किस तरह से किसान की दशा सुधारी जा सके। उन्होने सभी से आह्वान किया कि आज की युवा पीढी अपने माता पिता और गुरूजनांे का सम्मान करे तो उनमे अच्ज्ञछे संस्कार पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिंचाई मंत्री के नाते उत्तर प्रदेश में खासकर पश्चिम और पूर्वांचल में प्राथमिकता के आधार पर बहुत काम कराये है। नहरों की सफाई कराना पहला काम रहा है इसके अलावा किसान को उसके खेत तक पानी मिले इसी का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं के चलते देश व प्रदेश में केाई भी व्यक्ति ऐसा नही होगा जिसके पास अपनी छत नहीं होगी। प्रदेश सरकार देश व प्रदेश सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं चला रही है खासकर किसानों को विभिन्न सुविधाएं मिले इसके लिए लगातार प्रयासरत है। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि चौ. साहब किसानों के मसीहा थे और उन्होंने किसान व मजदूरों के लिए अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया।

कपिलदेव ने कहा कि उनका मंत्रालय युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर प्रदान कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के साथ मिलकर वह प्रदेश में विकास के अनेक रास्ते खेाल रहे हैं।

कार्यक्रम में बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, बिजनौर लोकसभा सांसद चन्दन सिंह चौहान, कैबीनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक चन्द त्यागी, रालोद क्षेत्रिय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन, खतौली विधायक मदन भैया, थानाभवन विधायक अशरफ अली,रालोद विधायक दल के नेता राजपाल बालियान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, मीरापुर विधायक श्रीमति मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक,पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान आदि ने भी अपने विचार रखे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बुढाना विधायक राजपाल बालियान ने पंचायत में आये जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर समय क्षेत्रवासियांे की सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी व्यक्ति को केाई कार्य है तेा वह उनसे सीधे मिल सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed