{"_id":"63454eb62f79a8643c067dd0","slug":"muzaffarnagar-admission-of-graduate-classes-will-be-held-in-degree-colleges-today-one-more-day-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: शाकंभरी देवी विवि ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की तिथि एक दिन और बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: शाकंभरी देवी विवि ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की तिथि एक दिन और बढ़ाई
Tue, 11 Oct 2022 04:42 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 Oct 2022 04:42 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में शाकंभरी देवी विवि कॉलेज पुवांरका सहारनपुर ने स्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया एक दिन के लिए बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण छात्र-छात्राओं के हित में प्रवेश प्रक्रिया को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाकंभरी देवी विवि कॉलेज पुवांरका सहारनपुर ने स्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया एक दिन के लिए बढ़ा दी है। बुधवार को भी यूजी कक्षाओं में प्रवेश होंगे। एडमिशन से छूट गए अभ्यर्थियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कर्तव्य पालन में चूक पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को गंवानी पड़ी कुर्सी, लखनऊ तक गूंजा था मामला
विज्ञापन
शाकंभरी देवी विवि के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. नरेश कुमार मलिक ने बताया कि पहले स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर तय की गई थी। लेकिन यूनिवर्सिटी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण छात्र-छात्राओं के हित में प्रवेश प्रक्रिया को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: दर्दनाक हादसा, खंभे पर तार जोड़ रहे लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत
अब बुधवार यानी 12 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। महाविद्यालयों को प्रवेश पोर्टल पर एडमिशन कंफर्म करने होंगे। उधर, मंगलवार को डिग्री कॉलेजों में सुबह से ही प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आवेदक खाली सीटों की जानकारी लेने के लिए भी पहुंचे। कॉलेजों ने ही खाली सीटों के सापेक्ष इस बार मेरिट जारी की थी।