{"_id":"6294cdb54fd89c61c9689252","slug":"muzaffarnagar-accused-was-sentenced-to-10-years-in-murder-case-and-four-years-in-attempt-to-rape-by-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: एक आरोपी को 10 साल तो दूसरे आरोपी को पांच साल की सजा, खौफनाक थी दोनों वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: एक आरोपी को 10 साल तो दूसरे आरोपी को पांच साल की सजा, खौफनाक थी दोनों वारदात
Mon, 30 May 2022 07:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 May 2022 07:31 PM IST
सार
हत्या के मामले में एक आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं कोर्ट ने दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को चाल साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली में छह साल पहले किसान की फावड़े से काटकर हत्या के मामले में आरोपी नौकर को 10 साल की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-11 शाकिर हसन ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नीरज कांत मलिक ने बताया कि 18 अप्रैल 2016 को सिसौली निवासी चंदन सिंह (85) खेत में काम करने गए थे। इस दौरान बिहार के रहने वाले अपने नौकर लक्खू उर्फ लखन उर्फ विटा को खेत में गन्ना दबाने के लिए कहा। इसी दौरान अचानक नौकर ने चंदन सिंह के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें
विज्ञापन
वहीं आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए नौकर को मौके से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मृतक के पोते सुधीर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-11 शाकिर हसन ने की। आरोपी को 10 साल की सजा और पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। जेल में बिताए गए समय को सजा की अवधि में समायोजित किया जाएगा।
दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को चार साल की सजा
भौराकलां थाना क्षेत्र में चार साल पहले दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी को चार साल की सजा सुनाई गई। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी ने फैसला सुनाया।
यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं
विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पांच जून 2018 की रात करीब एक बजे दीवार फांदकर पीड़िता के घर में घुसा और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचा दिया तो परिवार के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया और अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। आरोपी को चार साल की सजा और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।