{"_id":"6757ed8f017f6b1d94066517","slug":"muzaffarnagar-accident-mother-and-son-died-tragically-in-a-car-accident-three-others-injured-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar Accident: कार की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar Accident: कार की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल
Tue, 10 Dec 2024 12:59 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:59 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा मार्ग पर पीनना बाईपास के निकट हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक माैत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर पीनना बाईपास के निकट कार की टक्कर से संगीता (36 ) पत्नी नरेश व उसके बेटे अवी (7) की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
तितावी थाने के गांव जसोइ निवासी महिला अपने बेटे व 18 वर्षीय बेटी काजल तथा पड़ोसी सचिन के साथ देवर संदीप की बाइक पर घर जा रही थी। बाइक संदीप चला रहा था। रास्ते में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि अन्य तीनों बाइक सवार लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ भेजा गया है।
विज्ञापन