Muzaffarnagar: युवक की गोली मारकर हत्या, खाना लेकर खेत पर गया था कुलदीप, छह माह पहले हुई थी शादी
Muzaffarnagar News : छपार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि वह खेत पर खाना लेकर गया था, इसके बाद फिर घर नहीं लौटा। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीओ सदर विनय गौतम ने बताया कि कुलदीप के पिता व भाई की पहले मौत हो चुकी है। वह खेत पर अपने मौसी के बेटे अरविंद व नौकर के लिए रात में खाना लेकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
वहीं, देर रात उसका शव रास्ते में पड़ा मिला। उसके सीने व सिर में गोली मारी गई थी। पता चलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
सीओ ने बताया कि मृतक युवक कुलदीप की शादी छह माह पूर्व ही हुई थी। अभी तहरीर नहीं दी गई है। वह रात में खेत पर अपनी मौसी के बेटे व नौकर का खाना देकर वापस लौट रहा था। रास्ते में यह घटना हुई है। पूछताछ के लिए मृतक के मौसी के बेटे व नौकर को हिरासत में लिया हैं। मृतक की ससुराल शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली में है। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी