{"_id":"5f42b6768ebc3e6206472028","slug":"muzaffarnagar-55-patients-including-seven-inmates-of-jail-found-infected-muzaffarnagar-news-mrt497656247","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के सात बंदी सहित 55 मरीज संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के सात बंदी सहित 55 मरीज संक्रमित मिले
विज्ञापन
लॉकडाउन में शिव चौक पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल के सात बंदी सहित 55 मरीज संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने विगत दिनों मंत्री अतुल गर्ग के साथ भोजन किया था। जांच में गर्ग पॉजिटिव आ गए थे। उधर, रविवार को जिले में 55 नए केस कोरोना के मिले हैं। इनमें सात जेल के बंदी भी शामिल हैं। जेल में 250 से अधिक बंदी संक्रमित मिल चुके हैं।
केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने रविवार को महावीर चौक पर बनाए गए कोविड-19 जांच केंद्र के उद्घाटन अवसर पर अपनी कोरोना जांच कराई। रैपिड एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिस पर उन्होंने राहत की सांस ली। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को 55 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पुरकाजी में दो, बहादुरपुर में दो, पचेंडा रोड पर तीन, अंकित विहार में एक, लाल मोहम्मद खतौली में एक, मंसूरपुर में एक, देवीदास खतौली में पांच, बुढ़ाना में दो, रसूलपुर दभेड़ी में एक, नई सिसौली में दो, टीचर्स कालोनी में एक, शहर में एक, वचन सिंह कालोनी में दो, त्रिलोक गोदाम में दो, गांधी कालोनी में एक, जिला कारागार में सात बंदी, भरतिया कालोनी में एक, नार्थ सिविल लाइन में एक, संतोष विहार में चार, आर्यपुरी में एक, वर्धमान हास्पिटल में एक, जिला चिकित्सालय में दो, नई मंडी में दो, खालापार में दो, साईं हास्पिटल में दो, जाट कालोनी, कंबलवाला बाग, अबूपुरा में एक मरीज मिला है। 36 मरीज ठीक होकर घर गए। अब तक 1129 मरीज ठीक हो चुके हैं। जनपद में टोटल 1565 केस कोरोना के मिले है। वर्तमान में 412 एक्टिव केस है। एडीजीसी सुभाषचंद सैनी के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सोमवार को कोर्ट बंद रहेगी। इस संबंध में जिला जज की ओर से आदेश जारी किया गया है।
महावीर चौक पर खुला कोरोना जांच सेंटर
मुजफ्फरनगर। रविवार को प्रशासन की ओर से महावीर चौक पर कोरोना जांच सेंटर खोला गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम सेल्वा कुमारी जे, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा आदि मौजूद रहे। सीएमओ ने बताया कि यहां पर रोजाना कोरोना की निशुल्क जांच की जाएगी। प्रतिदिन सुबह प्रात 10 बजे एक बजे तथा तीन बजे से शाम पांच बजे तक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
जानसठ के व्यापारी की दिल्ली में मौत
जानसठ। कसबा निवासी एक व्यापारी की कोरोना से दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। दिल्ली में ही चिकित्सकों की टीम ने उनके पुत्र को भी क्वारंटीन कर दिया है। कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 76 वर्षीय व्यापारी इंजन व जेनरेटरों की खरीद व बिक्री का व्यापार करते थे। कुछ पहले व्यापारी की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने एक पखवाड़े पूर्व दिल्ली के एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। हॉस्पिटल में जांच के बाद व्यापारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रविवार को दिल्ली में ही व्यापारी की मौत हो गई। उधर, सीएमओ डा प्रवीण चौपड़ा ने ऐसी जानकारी होने से इंकार किया है।