फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 4157 citizens treated

स्वास्थ मेलों में 4157 नागरिकों ने कराया उपचार

Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: 4157 citizens treated
शहर के रामपुरी में लगे सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंची डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्वास्थ मेलों में 4157 नागरिकों ने कराया उपचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ मेलों में 4157 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। इस दौरान रोगियों का परीक्षण कर दवाई दी गई।

नगरीय स्वास्थ्य प्राथमिक केंद्र पर मेले का उद्घाटन डीएम सेल्वा कुमारी जे ने रामपुरी मोहल्ले में फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले की योजना की घर-घर तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। अब रविवार को भी नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टरों कि टीम मरीजों को चेकअप कर दवाइयां वितरण करेगी। इस केंद्र पर होम्योपैथिक, एलोपैथिक, आयुर्वेदिक सभी तरह की दवाइयां मरीजों को दी जाएंगी। ज्यादा बड़ी कोई अगर बीमारी है तो उसके लिए ट्रॉमा सेंटर जिला अस्पताल में मरीजों को सुविधा दी जाएगी। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में रविवार को 43 प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले लगाए गए। इनमें 4157 नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। इनमें पुरुष 1592, महिलाएं 1788 तथा बच्चे 777 शामिल रहे। इन मेलों में जांच के दौरान सांस रोगी 713, लीवर के रोगी 330, मधुमेह के रोगी 487, उदर के रोगी 408 तथा चर्म रोगी 1092 मिले है। इस दौरान रोगियों का परीक्षण कर दवाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed