{"_id":"6a85b738baf154b408009e95","slug":"muzaffarnagar-25-year-old-man-dies-after-falling-from-the-roof-at-his-in-laws-house-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ससुराल में आए 25 साल के युवक की छत से गिरकर मौत, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम से पता चलेगी सही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ससुराल में आए 25 साल के युवक की छत से गिरकर मौत, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम से पता चलेगी सही बात
Wed, 19 Aug 2026 07:32 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:32 PM IST
सार
शामली के झिंझाना निवासी प्रमोद बंजारा मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी ससुराल में आया हुआ था। ससुराल वालों का कहना है कि नींद में छत से गिरकर मौत होने का अंदेशा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के लुहसाना गांव में अपनी ससुराल में सो रहा 25 वर्षीय युवक छत से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झिंझाना क्षेत्र के गांव पंथपुरा निवासी प्रमोद बंजारा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के ससुराल और मायके दोनों परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रमोद बंजारा शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। कुछ दिनों पहले अपनी ससुराल लुहसाना गांव में अपने ससुर पाल्ला के यहां आया हुआ था। बीती रात वह घर की छत पर सो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि नींद में ही वह छत से नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छत से गिरने को ही मौत का कारण माना जा रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पारिवारिक शोक
इस घटना ने प्रमोद बंजारा के परिवार और ससुराल पक्ष को गहरा सदमा पहुंचाया है। युवक की मौत से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।