{"_id":"66d06bc94f7261e12a0ac867","slug":"muzaffarnagar-2-53-lakh-rupees-were-deducted-from-the-account-as-soon-as-otp-was-given-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ओटीपी देते ही खाते से कटे 2.53 लाख रुपये, इस तरह फंसाया कि कोई भी झांसे में आ जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ओटीपी देते ही खाते से कटे 2.53 लाख रुपये, इस तरह फंसाया कि कोई भी झांसे में आ जाए
Thu, 29 Aug 2024 06:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:09 PM IST
सार
साइबर अपराधियों ने दो लोगों को करीब ढाई लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : एएनआई
विस्तार
साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ओटीपी की जानकारी लेकर दो लाख 53 हजार रुपये खाते से ट्रांसफर करा लिए। पीड़ितों ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Trending Videos
खालापार निवासी आदिल ने तहरीर देकर शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह बैंक से बोल रहा है, क्या लोन की आवश्कता है। उन्होंने मना कर दिया। लेकिन कहा कि उनका एटीएम खो गया है। दूसरा बनवा दे। फोन करने वाले ने तुरंत ही ओटीपी भेजा। इस ओटीपी के बारे में उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को जानकारी दे दी। इसके बाद उनके खाते से एक लाख इक्यावन हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
खालापार निवासी समी ने पुलिस को बताया कि एक्सिस बैंक का अधिकारी बताकर कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड में कुछ खराबी आ रही है। दूसरा कार्ड बनाने के लिए जानकारी देनी होगी। उसके पास भेजे ओटीपी की जानकारी देने के बाद एक लाख दो हजार रुपये उनके खाते से ट्रांसफर कर लिए गए। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।