फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: 19 lakh cash, jewelery and weapons missing from the warehouse of New Mandi Kotwali

Muzaffarnagar: नई मंडी कोतवाली के मालखाने से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब, माल मोहर्रिर ने कर दिया खेल

Tue, 30 Sep 2025 08:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 30 Sep 2025 08:17 PM IST
सार

कोतवाली के मालखाने के माल मोहर्रिर नरेन्द्र कुमार सिरोही ने रिटायर्ड होने के बाद भी पूरी तरह चार्ज नहीं सौंपा। जांच हुई तो खेल पकड़ा गया। इसके अलावा 17 लाख रुपये के पुराने नोट भी मिले, जो नोटबंदी के समय बदलवाए नहीं गए। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: 19 lakh cash, jewelery and weapons missing from the warehouse of New Mandi Kotwali
मुकदमा दर्ज। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई मंडी कोतवाली के मालखाने से 19 लाख नकद, जेवरात और तमंचे व कारतूस गायब हो गये। पुलिस अधिकारी दो साल तक मामला छिपाए रहे। कमेटी की जांच पड़ताल के बाद माल मोहर्रिर (दीवान) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

तत्कालीन इंस्पेक्टर दिनेश बघेल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया कि 29 सितम्बर 2017 से 31 मार्च 2023 तक नई मंडी कोतवाली में नरेन्द्र कुमार सिरोही माल मोहर्रिर रहे। वह मंडी कोतवाली से ही प्रमोशन पाकर उप निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए। आरोप है कि 31 मार्च 2023 को रिटायर्ड होने के उपरांत भी उन्होंने कोतवाली के नए हेड मोहर्रिर को मालखाना का पूरा चार्ज नहीं दिया। उन्हें कई बार कोतवाली प्रभारी ने नोटिस भी जारी किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जुलाई 2024 को सीओ नई मंडी ने कोतवाली का निरीक्षण किया। माल कम पाए जाने पर रिटायर्ड नरेन्द्र सिरोही को कोतवाली बुलाकर मालखाना का माल पूरा कराने के निर्देश दिए। नवम्बर 2024 व 23 जनवरी 2025 को भी नोटिस भेजने पर भी माल पूरा नहीं कराया गया। नौ फरवरी 2025 को आरोपी के नाम नोटिस तामील कराया। डीआईजी सहारनपुर ने 21 फरवरी को एसएसपी को कमेटी गठित करने के आदेश दिए। गठित कमेटी ने लिस्ट तैयार करने के बाद मालखाने का चार्ज कोतवाली के हेड मोहर्रिर ब्रज कुमार को सौंप दिया।
 
विज्ञापन

कमेटी की जांच में 19 लाख 79 हजार 140 रुपये नकद, आभूषण और कारतूस एवं तमंचे कम पाए गए। 24 अप्रैल और 24 जुलाई को भी नोटिस तामील कराने पर भी आरोपी माल मोहर्रिर कोतवाली में नहीं पहुंचे। तब आरोपी नरेन्द्र कुमार सिरोही के खिलाफ मालखाने से माल का गबन होने की रिपोर्ट एसएसपी को एक अगस्त 2025 को भेजी गई। 
 

एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया गया कि मालखाने से 17 लाख रुपये पुराने मिले हैं, जो नोटबंदी के समय के है। उन्हें बदलवाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed