{"_id":"5e13848d8ebc3e88195bbcef","slug":"muzaffarnagar-16-000-candidates-to-join-tet-muzaffarnagar-news-mrt4624710135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 14 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 14 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बुधवार आठ जनवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के लिए शहर में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार 16 हजार परीक्षार्थी इस एग्जाम में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है।
सोमवार को जीआईसी में हुई बैठक में अधिकारियों ने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया। कहा कि कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा समिति के सचिव डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी टीईटी की परीक्षा में कुल 16008 परीक्षार्थी पंजीकृत है। सुबह की पाली में 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा होगी, जिसमें प्राथमिक स्तर के 9552 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी, जिसमें 6456 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। शहर को दो जोन, पांच सेक्टर में बांट कर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा विभाग का पर्यवेक्षक भी नियुक्त रहेगा। पांच सचल दल का भी गठन किया गया है।
इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज, एडीवी इंटर कॉलेज ब्लाक ए, डीएवी इंटर कॉलेज ब्लाक बी, एसडी इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज नई मंडी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कालौनी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी।